डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान-सह-कार्यशाला ने विधिक शिक्षा के समकालीन आयामों पर सार्थक विमर्श प्रस्तुत किया।

**लखनऊ, 07 अप्रैल 2026:**
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा “विकलांगता एवं जेंडर अध्ययन का समेकन: विधिक शिक्षा एवं व्यवहार में दृष्टिकोण और निहितार्थ” विषय पर एक दिवसीय विशेषज्ञ व्याख्यान-सह-कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। साथ ही, विधि संकाय की डीन प्रो. डॉ. शेफाली यादव का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ और कार्यक्रम में प्रो. वी. के. सिंह भी उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की प्रो. निशी मित्रा बोम्बर्ग ने समावेशी विधिक ढांचे और अंतर्संबंधी दृष्टिकोण (इंटरसेक्शनैलिटी) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विशेष वक्ता डॉ. आद्या शक्ति राय ने विधिक शिक्षा एवं व्यवहार में विकलांगता और जेंडर दृष्टिकोण के समावेशन से जुड़ी समकालीन चुनौतियों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विजेता दुआ द्वारा किया गया, जिसमें अन्य संकाय सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
इस अवसर पर छात्रों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह कार्यक्रम एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बना।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Quick Web Links
Gautam Buddha Story in Hindi | गौतम बुद्ध की प्रेरणादायक और नैतिक कहानी
Gautam Buddha Story in Hindi: गौतम बुद्ध, एक साधारण राजकुमार से कैसे दुनिया के सबसे महान धर्मगुरु बने? उनके जीवन की यात्रा, उनके उपदेश औ...